Skip to main content

Posts

मैं जवानी में मरना चाहता हूँ - राहुल अभुआ 'ज़फर' | हिंदी कविता | मैं शून्य ही सही

मैं जवानी में मरना चाहता हूँ   जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा मैं जवानी में मरना चाहता हूँ  लम्बी उम्र और चंद सपनो का क्या फायदा, जब मिलना हमे इस मिट्टी में ही है, मैं इस मिट्टी में मिलना चाहता हूँ  जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा  मैं जवानी में मरना चाहता हूँ इश्क़ में रोमियो होना तुम्हे मंज़ूर होगा,  वीर भगत सिंह जैसा इश्क़ मैं करना चाहता हूँ  जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा  मैं जवानी में मरना चाहता हूँ जी ली है ज़िन्दगी मैंने अपने हिस्से की, अब कोई और चाहत नहीं इससे  शून्य से लेखक, अभिनेता, निर्देशक सब हो चुका, अब फिर से शून्य होना चाहता हूँ  जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा, मैं जवानी में मरना चाहता हूँ हुस्न का साथ जवानी तक, जवानी का साथ कुछ सालो तक, और फिर बुढ़ापा  शायद ये ही..शायद ये ही वो बुढ़ापा है जिससे मैं भागना चाहता हूँ  जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा  मैं जवानी में मरना चाहता हूँ बहुत भागा हूँ अपनी जिम्मेदारियों से  पिता के सपने, माँ की इच्छाओं और दोस्तों के प्यार से  मैं तुम सबको एक आखिरी बार निरा...

चयन - राहुल अभुआ | Hindi Quote

चुनना ध्यान से ये लोग तुम्हे फूल देंगे मैं किताबें - राहुल अभुआ 'ज़फर' 🌻 (किताब - मैं शून्य ही सही) #MainShunyaHiSahi #Rahulabhua #hindiquotes #quote #hindiquote 

तमाशबीन लोग

सड़कों पर चीख-चीखकर हंगामा करने वाले देर-सबेर 'सड़क' पर ही आ जाते हैं - राहुल अभुआ 'ज़फर' #HindiQuotes #quote #hindiquote #mainshunyahisahi #rahulabhua #rahulabhuazafar 

सहयात्री - राहुल अभुआ | हिंदी कविता

अच्छे बुरे उतार चढ़ाव के बाद ज़िन्दगी में एक ऐसा पड़ाव ज़रूर आता है जब बारिश की इक बूँद का  हथेली से छूना सिर्फ छूना नहीं बल्कि एक आभास होता है  बाकि बची यात्रा में  सहयात्री के मिल जाने का - राहुल अभुआ 'ज़फर' 🌻 #WorkModeOn #MainShunyaHiSahi #RahulAbhua

कृष्ण की बांसुरी - राहुल अभुआ | Hindi Kavita

उसके पसीने की महक मुझे उसके इत्त्र से ज़्यादा सुहाती है जानती हूँ अब की लडकियां इस बात पे मेरा मज़ाक उड़ाती है कृष्ण को चाहती तो हज़ारों गोपियाँ हैं मगर मुझ पगली को कान्हा जितनी कान्हा की बाँसुरी भाति है, मेरा सब खो जाना मेरा उसका हो जाना चाहना तो कमाल चाहतों में बेसुध मुस्काना तनहाई को सांवरे की यादें मिटाती है मुझ पगली को कान्हा जितनी कान्हा की बाँसुरी भाति है - राहुल अभुआ 'ज़फर' © All rights reserved under SWA #Rahulabhua #krishna #mainshunyahisahi #happyjanamashtmi #krishnajanmashtami #JaiShreeKrishna #KrishnaRadha #JaiShriKrishna #RadhaKrishna #Kanha #HindiKavita #Poetry #HindiPoetry #KrishnaPoetry 

सच क्या है? - Sach Kya Hai? - Rahul Abhua | Hindi Quote

  #rahulabhua #Mainshunyahisahi #HindiQuote #Quotes #HindiQuotes #Quote

मुस्कान - Muskan | Rahul Abhua | Hindi Kavita

तुम मुस्कुराया करो जब मुस्काते हो तो दिखता है तुममें तुम्हारा वो बचपन जो तुम छुपाये फिरते हो ज़माने से, अकड़ूपन के पीछे का वो नटखट शैतान बच्चा जिसके बारे में माँ ने मुझे बताया था। मुस्कुराते हो तो एक शिशु लगते हो, जैसे कोई बच्चा पहली बार रेल यात्रा पर निकला हो और दोनों तरफ से गुज़रती पहाड़ियों को देख एक सहज अनुभव कर रहा हो, आंखों की शांति और चेहरे की मुस्कान मुझे भी उस लंबी रेल यात्रा का आभास करवा जाती है। - राहुल अभुआ 'ज़फर' | @rahulabhuaofficial © All rights reserved under SWA # MainShunyaHiSahi # RahulAbhua #Poetry #Actor #Filmmaker # PoetryCollection #Book # Poetrybook #Amazon #Flipkart #writer