Skip to main content

Posts

रफ़ी तुम ना आना, कभी तुम ना आना - राहुल अभुआ | Rafi Tum Na Aana - Rahul Abhua

"रफ़ी तुम ना आना" जो वादा किया वो, तुम ना निभाना  रफ़ी तुम ना आना, कभी तुम ना आना  अब म्यूजिक कंपनियां ये कहती हैं सबसे  के अब बस हम ही हैं तानसेन जग के, हम ही मौसिकी है, है बंदिश भी हमसे  भजन में भी 'रैपिंग' घुसाते हैं मन से  इस जनता को भी सुनना अब बस इन्ही का फ़साना इसलिए, रफ़ी तुम ना आना कभी तुम ना आना..  © राहुल अभुआ | @rahulabhuaofficial जय रफी़ साहब ❤ #MohdRafi #31stJuly #TributeToMohdRafi #Rafi #RafiSahab #SangeetSamraat  #AnilAbhua #rahulabhua #hindi #kavita #poetry #hindipoetry #mdrafi #yaaderafi #mohdrafisong #jovadakiyawo 

उसके गालों का तिल - राहुल अभुआ | Uske Gaalo Ka Til - Rahul Abhua

उसके गालों का जो तिल है बहुत हसीं हो जाता है जब वो मुस्काती है तो दिन उसका बन जाता है वो झिझक-झिझक कुछ-कुछ कहती उसको वो थोड़ा सहज-सहज उसे सुन पाता है उसका चौबारे पर आकर उचक-उचक तारों को छूना  उसका लपक कर उसको छत पर थाम लेना उस पल उसकी कांधे की लटें जब उसकी उंगली में उलझ जाती हैं तब इक ख़ामोश सहमी लचक आंहों में भर जाती है शर्म से गुलाबी चेहरा उसका जब खिल जाता है उसके गालों का वो तिल बहुत हसीं हो जाता है - राहुल अभुआ 'ज़फर' ✍️   @Rahulabhuaofficial #RahulAbhua #UskeGaaloKaTil #Hindi #Poetry #LovePoetry #HindiKavita #Kavita #HindiPoetry #MainShunyaHiSahi #RomanticPoetry #love 

तुम इंसान कहना - राहुल अभुआ

तुम इंसान कहना - राहुल अभुआ वो हिन्दू कहें तुम रफ़ी कहना वो कहेंगे मुस्लिम तुम अटल कहना वो लाएँ गर मज़हब हमारे बीच तुम इंसान कहना तुम इंसान कहना ना बनो शहीद-ए-आज़म ग़म नहीं पर इंसानियत हम में हो कम नहीं गर गुलिस्ताँ बनाना चाहें वो इक रंग का कहना हम 'हिन्द' हैं कोई मौका-परस्त नहीं वो काफ़िर कहें तुम कलाम कहना वो कहेंगे पापी तुम सलाम कहना वो लाएँ ग़र मज़हब हमारे बीच तुम इंसान कहना तुम इंसान कहना तहज़ीब-ए-गंगा जमुना भुलानी हमें नहीं कुर्बानी उन शहीदों की मिटनी हमें नहीं सियासत के कुछ जमूरे आयेंगे तुम तलक लौ-ए-वतन परस्ती हो हम में कम नहीं वो सिंधु कहें तुम चिनाब कहना वो कहेंगे देशद्रोही तुम इन्किलाब कहना वो लाएँ गर मज़हब हमारे बीच तुम इंसान कहना तुम इंसान कहना तलवारें गर खिंचे तो घबराना तुम नहीं इँसानियत का जज़्बा हो हम में कम नहीं आयेंगे वो सिखाने तुमको वतन-ए-रंग ले आना तुम तिरंगा हाथो में संग-संग वो गोडसे कहें तुम उधम कहना वो कहेंगे विराथु तुम बुद्ध कहना वो लाएँ गर मज़हब हमारे बीच तुम इंसान कहना तुम इंसान कहना.. - © राहुल अभुआ 'ज़फर' #KargilVijayDivas #Kargil #Salute #JaiHind #B...

Live Interview | Main Shunya Hi Sahi

Milte hain aaj shaam 6 baje LIVE on Instagram with Grandezacavern. Judiyega ❤️🌻 Instagram - @RahulAbhuaOfficial Sunday 25th July, 6:00 PM (IST)/08:30 AM (EST) #MainShunyaHiSahi #RahulAbhua #Live #Interview #Filmmaking #RahulKaramchandAbhua #Bhasudi 

विपक्ष - राहुल अभुआ | Hindi Quote

जिस देश का विपक्ष लंगड़ा होगा वो देश कभी अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता - राहुल अभुआ 'ज़फर' | @Rahulabhuaofficial #Vipaksh #HindiQuote #Quote #political #politics #India #Bharat #politicalquote #MainShunyaHiSahi #RahulAbhua 

पिता के संघर्ष - राहुल अभुआ | Hindi Quote

पिता के संघर्षों को करीब से देखा है इसलिए संस्कारहीन आत्ममुग्ध बौनो से दूरी बनाए रहता हूं - राहुल अभुआ 'ज़फर' Instagram - @RahulAbhuaOfficial #RahulAbhua #HindiQuote #Quotes #HindiQuotes #Zafar #Bhasudi #RahulKaramchandAbhua #Poetry #MainShunyaHiSahi 

मेरी ईद हुई - राहुल अभुआ

मेरी ईद हुई - राहुल अभुआ तेरी मेहंदी का चाँद देखा मेरी ईद हुई मेरी ज़ीस्त की तमन्ना तेरी दीद मेरी ईद हुई पानी में तेरा अक्स चाँद से भी उजला है है वुज़ू भी ज़रूरी पर मुझको तेरी उम्मीद मेरी ईद हुई मुबारक़ चाँद सभी को मेरी नज़रें तुझपे है जो मैं भी तकूं चाँद क्या ख़ाक मेरी ईद हुई तेरी ग़ज़ाल आँखें तेरा संगमर्मर सा बदन मेरे चाँद के सब सितारे हुए मुरीद मेरी ईद हुई - राहुल अभुआ 'ज़फर' | @RahulAbhuaOfficial © All rights reserved under SWA #Rahulabhua #shayari #merieidhuyi #eid #eidmubarak #poetry #mainshunyahisahi #zafar #bhasudi