Skip to main content

Posts

छोटी पगडंडियां - राहुल अभुआ | Hindi Poetry

रास्तो का चुनाव महत्वपूर्ण है हम अक्सर छोटी टेढ़ी-मेढ़ी पगडंडियां छोड़कर एक ऐसे रास्ते को थाम लेते हैं जो सुखद लगता है,  जिनकी चिकनी रोशनदार सड़कें पहले तो यात्रा के व्यवस्थित होने का संकेत देती हैं पर उस पर घन्टों चलने के बाद हम सवाल करने लगते हैं उस मोड़ पर किये अपने एक ग़लत चुनाव का। चुनिये असहज रास्ते नहीं, छोटी पगडंडियां जिनपर मिलेंगे काँटों के बीच से झाँकते कुछ फूल जो खुशबू दें न दें  पर आपके थकान भरे चेहरे पर मुस्कान ज़रूर ला देंगे देर शाम को जब प्रकृति अँधेरा ओढ़ चुकी होगी तब इस पगडंडी पर आपका साथ देंगे वो जुगनू जो इन रास्तों पर ख़ास आप जैसे किसी यात्री  का इंतज़ार कर रहे थे, सड़कें, बड़े रास्ते बुरे नहीं लम्बे रास्तों पर लम्बे वक़्त तक  असहजता से घिरे रहना आपको सफर में कहीं नहीं ले जाता छोटी पगडंडियाँ कठोर सही पर ले जाती हैं आपको आपनी मंज़िल तक.. - राहुल अभुआ 'ज़फर' ✍️ | @rahulabhuaofficial (21-11-2021) #rahulabhua #poetry #kavita #mainshunyahisahi #hindikavita #rahul #abhua #hindipoetry #chhotipagdandiyan #chotipagdandiyan #raaste 

यात्रा - राहुल अभुआ | Hindi Kavita

मैं फिर से एक यात्रा पर निकल गया हूं खुद को तलाशने की यात्रा पर यहां ऊपर इन बादलों में होने का आभास हमेशा की तरह उलझा हुआ-सा है एक यात्रा जो मैं अपने अंदर कर रहा हूं उसके अनुसार मुझे यहीं होना चाहिए ऊपर इन बादलों में, जहां से सबकुछ बराबर-सा दिखने लगता है रिक्शा भी उतना ही बड़ा प्रतीत होता है जितनी कोई महंगी कार, रिक्शा खींचने वाला वो आदमी भी वैसा ही प्रतीत होता है जैसा कोई नेता लकड़ियां घिसता वो कारीगर हो या कोई बड़ा अफसर यहां से तो सब ही एक समान प्रतीत होते हैं शायद यही वजह है कि ईश्वर को लगता है  हम मानव आज भी उसके बनाए उसूलों पर चल रहे हैं  लेकिन सतही सच्चाई कुछ और है यहां ऊपर होना ईश्वर हो जाना बिल्कुल नहीं है पर ये आभास ये एक अनूठा एहसास  आपको बतलाता है की  आडंबरों से आगे भी एक जहां है, और जब ये बात हम समझ सकेंगे  तब खुद को जानने के  एक कदम और पास आ जायेंगे तबतक यात्रा जारी रहेगी.. - राहुल अभुआ 'ज़फर'  #Yatra #HindiKavita #RahulAbhua #Poetry #HindiPoetry #MainShunyaHiSahi #Blog #RahulAbhuaBlog #PoetryBlog

शांत युद्ध - राहुल अभुआ | Hindi Quote

शांत दिखने वाले मनुष्यों के भीतर एक युद्ध हुआ होता है जिसे वे जीत चुके होते हैं  ~ राहुल अभुआ 'ज़फर' (किताब - मैं शून्य ही सही) Available on Amazon and Flipkart #RahulAbhua #MainShunyaHiSahi #Poetry #Quotes #Quote #HindiQuotes #HindiQuote #poetryblog

मैं कुछ नहीं - राहुल अभुआ | Hindi Poetry | Main Shunya Hi Sahi

मैं कुछ नहीं तुम तो तोप हो, मैं बस इक सुराख़ हूं तुम तोप होगे! लेकिन मुझपर तुम्हारा ज़ोर नहीं   और ना ही तुम्हारे उन बारूदी गोलों का जबतक मैं सुराख़ होकर वहां मौजूद हूं तबतक तुम सिर्फ और सिर्फ जंग खाओगे जंग में आजमाये तो नहीं जाओगे मैं कुछ नहीं तुम्हारे पिता मुझसों को नौकर रखते हैं, रखते होंगे! अहं रावण का डिगा, डिगा था कंस का पुराने पापी अक्सर खुदको 'अहं ब्रह्मसमि' समझकर सर्वश्रेष्ठ मानने लगते हैं, फिर एक लफंडर आता है काल बनकर जो ना डिगता है और ना डरता है तुम उसे लफ़ंगा कहते हो और संसार कृष्ण वो कृष्ण कुछ नहीं बस एक शून्य है..मात्र शून्य - राहुल अभुआ 'ज़फर' #MainKuchNahi #RahulAbhua #Poetry #HindiPoetry #HindiKavita #Kavita #MainShunyaHiSahi #poetries 

मैं जवानी में मरना चाहता हूँ - राहुल अभुआ 'ज़फर' | हिंदी कविता | मैं शून्य ही सही

मैं जवानी में मरना चाहता हूँ   जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा मैं जवानी में मरना चाहता हूँ  लम्बी उम्र और चंद सपनो का क्या फायदा, जब मिलना हमे इस मिट्टी में ही है, मैं इस मिट्टी में मिलना चाहता हूँ  जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा  मैं जवानी में मरना चाहता हूँ इश्क़ में रोमियो होना तुम्हे मंज़ूर होगा,  वीर भगत सिंह जैसा इश्क़ मैं करना चाहता हूँ  जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा  मैं जवानी में मरना चाहता हूँ जी ली है ज़िन्दगी मैंने अपने हिस्से की, अब कोई और चाहत नहीं इससे  शून्य से लेखक, अभिनेता, निर्देशक सब हो चुका, अब फिर से शून्य होना चाहता हूँ  जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा, मैं जवानी में मरना चाहता हूँ हुस्न का साथ जवानी तक, जवानी का साथ कुछ सालो तक, और फिर बुढ़ापा  शायद ये ही..शायद ये ही वो बुढ़ापा है जिससे मैं भागना चाहता हूँ  जवानी में मरना खूबसूरत होता होगा  मैं जवानी में मरना चाहता हूँ बहुत भागा हूँ अपनी जिम्मेदारियों से  पिता के सपने, माँ की इच्छाओं और दोस्तों के प्यार से  मैं तुम सबको एक आखिरी बार निरा...

चयन - राहुल अभुआ | Hindi Quote

चुनना ध्यान से ये लोग तुम्हे फूल देंगे मैं किताबें - राहुल अभुआ 'ज़फर' 🌻 (किताब - मैं शून्य ही सही) #MainShunyaHiSahi #Rahulabhua #hindiquotes #quote #hindiquote 

तमाशबीन लोग

सड़कों पर चीख-चीखकर हंगामा करने वाले देर-सबेर 'सड़क' पर ही आ जाते हैं - राहुल अभुआ 'ज़फर' #HindiQuotes #quote #hindiquote #mainshunyahisahi #rahulabhua #rahulabhuazafar