Skip to main content

Mountains Or Beaches?

 


Beach Or Mountains? - अब ये सवाल सिर्फ एक ट्रैवल चॉइस नहीं बल्कि किसी गहरे subconscious का mirror सा लगने लगा है। कुछ वैसा ही जैसे जब कोई अचानक पूछ ले, “सुनो, तुम्हारा Headphone कहाँ है?” और तुम्हारे पास हो सिर्फ़ एक पुरानी-सी Handsfree, जिसकी तारें उलझी हैं, आवाज़ हल्की है लेकिन उसमें कुछ अधूरे गाने अब भी साथ बहते हैं। 

फिर सोचता हूँ अगर Sigmund Freud होता तो कहता “ये Headphone तुम्हारी ‘ideal self’ है जिसे तुम ढूंढते हो लगातार, और Handsfree? तुम्हारा ‘compromise formation’ जहाँ तुम्हारा मन कहता है, “चलो, फिलहाल इससे काम चला लेते हैं।” लेकिन फिर, एक दिन Headphone मिल भी जाए - तो क्या वही सुकून आएगा? या फिर अगर Yuval Noah Harari की तरह सोचूँ तो ये समझ में आएगा कि इंसान की सबसे बड़ी भूल शायद ये है कि वो हमेशा किसी ‘better version’ की तलाश में रहता है और इस चक्कर में ही वो उसे जी नहीं पाता। तो क्या पहाड़ चुनना सचमुच सुकून है या समुंदर को देखने की तलब बस एक और ‘dopamine hit’? 

क्या Headphone ही अंत है या Handsfree के साथ बिताए पलों में भी संगीत उतना ही सच था? लेकिन शायद असली सवाल ये है - क्या हमें चुनना ज़रूरी है? या फिर बिना चुने उन सबके साथ जीना, जो हमारे पास है और जो नहीं भी है वो भी अपनाना।🌻


(लिखी जा रही अगली किताब का हिस्सा)



Comments

Popular posts from this blog

कहीं नहीं जाना है - लेख

  “मैं कहीं नहीं से आया हूँ और मुझे इसके बाद कहीं नहीं जाना है” इस नीले ग्रह पर मेरा, तुम्हारा, सभी का होना एक सच्चाई है या किसी के मन की कल्पना भर, यह खोज का विषय हो सकता है लेकिन इससे पहले हम कहाँ थे या इसके बाद कहाँ होंगे अब यह सवाल excite नहीं करता। दोनों ही सूरतों में इस नीले ग्रह पर (रफ़ी साहब और उनके गीतों के अलावा) दो ही चीज़ें ऐसी हैं जो सुकून देती हैं पहली वो ‘चाँद’, जो कब, कहाँ और कितना दिखाई देगा, इसका अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल है, बिलकुल इस अनंत ब्रह्मांड की तरह और दूसरी आपकी मुस्कान जो शायद सामने वाले को उसकी ज़िंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव को कुछ पलों के लिए भूल जाने में मदद कर सकती है, जिस तरह चाँद इस अनंत ब्रह्मांड के गहरे कालेपन में एक प्रकाश भर देता है (कुछ समय के लिए ही सही), वैसे ही चेहरे की मुस्कान भी किसी की आत्मा के खालीपन में कुछ उजाला भर सकती है। मुस्कुराइए ताकि आप इस दुनिया के रंगों में अपनी रोशनी मिला सकें। 🌻

एकांत साथ है - राहुल अभुआ

अकेला नहीं हूँ मेरे संग  तुम पर लिखी कविताएँ, कुछ किताबें और मेरा एकांत है। (किताब: मैं शून्य ही सही)

अगर सब तय है तो - हिंदी कविता

  अगर सब तय है तो तय होगा तुम्हारा रोज़ मुझे यूँ छुप छुप कर देखना, तो तय होगा मेरा तुमसे कुछ भी ना कह पाना, तो तय ये भी होगा कि मैं कहूँ या तुम्हारे कहने का इंतज़ार करूँ तय होगा कि हम कहेंगे कि नहीं.. अगर सब तय है तो तय होगा कि इस खामोशी की भी अपनी ही ज़ुबाँ होगी तो तय होगा कि हमारी नज़रों की जुस्तजू शब्दों से भी आगे जाएगी तो तय ये भी होगा कि कुछ पल यूँ ही थमे रहेंगे हमारे बीच बिना कहे, बिना सुने फिर भी सब कह जाएंगे तय होगा कि कभी रात की चुप्पी में हम अपने दिल से वो कहेंगे जो लफ़्ज़ों से नहीं कह पाए तय होगा कि ये कहानी शायद पूरी न भी हो मगर अधूरी रहकर भी ख़ास बन जाएगी… - राहुल अभुआ (11-06-2025) #Poetry #mainshunyahisahi #rahulabhua #kavita #kavitaye #romance #love