Skip to main content

ये Red Flag क्या होता है? - Ye Red Flag Kya Hota Hai? - Hindi Kavita | Rahul Abhua

ये Red Flag क्या होता है
वो मिले तब थी इक शाम सुहानी
जो चाहत उसकी 
वही दूजे की निशानी
फिर इस सब में शुरू हुई
उनकी प्यारी प्रेम कहानी
नजदीकियां बढ़ीं और साथ हुए
एक दूजे को जाना और पास हुए
साल बीते बने कुछ यार नए
फिर अक्ल बदली और उनसे प्यार बढ़े
धीरे धीरे जब सबकुछ बदला
जिस्म को कईयों की हवस ने जकड़ा
प्यार, Care और मासूमियत
अब खलने लगी और मुद्दे बने
फरेब जब अपने छुपाने को
Red Flag और Toxic 
जैसे कुछ शब्द चुने
सवाल कई थे जवाब नहीं
पिछलों ने भी पूछा था यही
उसे डाल डाल फिरते रहना है
मौसम संग रंग बदलना है
हर बार नए रिश्ते से पहले
वही ताना बाना बुनना है
जब नया मिले तो फिर से
पिछले को Tata कहना है
और जब बेवा बनकर 
नए खेल का आरंभ होता है
उस पल पिछला वाला प्रेमी
Toxic और Red Flag होता है
- राहुल अभुआ 


#Redflag #toxic #loyalty #love #relationship #hindikavita #kavitaye #romance #cheating #mainshunyahisahi #rahulabhua #opportunist 

Comments

Popular posts from this blog

अगर सब तय है तो - हिंदी कविता

  अगर सब तय है तो तय होगा तुम्हारा रोज़ मुझे यूँ छुप छुप कर देखना, तो तय होगा मेरा तुमसे कुछ भी ना कह पाना, तो तय ये भी होगा कि मैं कहूँ या तुम्हारे कहने का इंतज़ार करूँ तय होगा कि हम कहेंगे कि नहीं.. अगर सब तय है तो तय होगा कि इस खामोशी की भी अपनी ही ज़ुबाँ होगी तो तय होगा कि हमारी नज़रों की जुस्तजू शब्दों से भी आगे जाएगी तो तय ये भी होगा कि कुछ पल यूँ ही थमे रहेंगे हमारे बीच बिना कहे, बिना सुने फिर भी सब कह जाएंगे तय होगा कि कभी रात की चुप्पी में हम अपने दिल से वो कहेंगे जो लफ़्ज़ों से नहीं कह पाए तय होगा कि ये कहानी शायद पूरी न भी हो मगर अधूरी रहकर भी ख़ास बन जाएगी… - राहुल अभुआ (11-06-2025) #Poetry #mainshunyahisahi #rahulabhua #kavita #kavitaye #romance #love 

Luz y Sombra – The Art of Contrast in Filmmaking 🎬

Luz y Sombra – The Art of Contrast in Filmmaking 🎬 Cinema thrives on contrasts—light and shadow, hope and despair, chaos and silence. As filmmakers and screenwriters, we sculpt stories in this duality, knowing that brilliance shines brightest against darkness. A well-lit scene may capture beauty, but a well-crafted shadow reveals depth. Just like in life, our narratives find meaning in the spaces between light and dark. What’s your favorite example of contrast in cinema? #filmmaking #director #cinema #films #rahulabhua #screenwriter #writer #filmmaker #art #lights #mainshunyahisahi #actor #creative   

एकांत साथ है - राहुल अभुआ

अकेला नहीं हूँ मेरे संग  तुम पर लिखी कविताएँ, कुछ किताबें और मेरा एकांत है। (किताब: मैं शून्य ही सही)