Skip to main content

Publicity और Likes के भूखे लोग #CancerAwareness

भई इन पब्लिसिटी के भूखों का क्या ही किया जाए? Likes के भूखे ये narcissist लोग पब्लिसिटी और लोगो की good-books में बने रहने के लिए अपनी मौत तक ड्रामा बना रहे हैं। इसीलिए मुझे लगता है की भारत में इंटरनेट सस्ता नहीं होना चाहिए, कैंसर का मज़ाक बना कर रख दिया है इस दीदी ने (नाम मेंशन नहीं करूंगा और आपको भी नहीं करना चाहिए क्योंकि उसे यही चाहिए था) 

लोग अभिनेता, जर्नलिस्ट, डॉक्टर, वकील जब बन रहे होते हैं तो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं की हम बदलाव लाएंगे और बन जाने के बाद अपनी औकात भूलने लगते हैं। वो जो खुद को influencers दिखाते थे बाद में social-media पर नंगपना करके likes बटोरते हैं ताकि followers उन्हे कूल समझे। 

आज़ादी का मतलब ये नहीं की रोड पर नंगे घूमोगे और कहोगे की संविधान में आज़ादी हमारा अधिकार है। नशा उतरे तो समझना, तुम्हारी social media पर की जाने वाली हरकते तुम्हारे followers को inspire करती है या नहीं? और तुम्हारे छपरी दोस्तों के बारे में तो कहा ही क्या जाए।

Cancer awareness के नाम पर जो किया गया बहुत छिछले दर्जे का था, जिन्होंने cancer की वजह से अपने परिवार वालो को खोया उनसे पूछो सही awareness क्या होती है वो बताएंगे। ये publicity और likes के भूखे बड़ी-बड़ी बातें करेंगे cool और woke (so-called) दिखने के लिए। 

खुद की तलाश ज़रूरी है दीदी, खुद की तलाश अभी से कर दो क्योंकि खो चुकी हो तुम, खुद की तलाश अगर अब भी नहीं की तो सरकारी कुर्सी बनी रहोगी इन छपरियों के लिए।

#StopThisDrama #PublicityStunt

Comments

Popular posts from this blog

कहीं नहीं जाना है - लेख

  “मैं कहीं नहीं से आया हूँ और मुझे इसके बाद कहीं नहीं जाना है” इस नीले ग्रह पर मेरा, तुम्हारा, सभी का होना एक सच्चाई है या किसी के मन की कल्पना भर, यह खोज का विषय हो सकता है लेकिन इससे पहले हम कहाँ थे या इसके बाद कहाँ होंगे अब यह सवाल excite नहीं करता। दोनों ही सूरतों में इस नीले ग्रह पर (रफ़ी साहब और उनके गीतों के अलावा) दो ही चीज़ें ऐसी हैं जो सुकून देती हैं पहली वो ‘चाँद’, जो कब, कहाँ और कितना दिखाई देगा, इसका अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल है, बिलकुल इस अनंत ब्रह्मांड की तरह और दूसरी आपकी मुस्कान जो शायद सामने वाले को उसकी ज़िंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव को कुछ पलों के लिए भूल जाने में मदद कर सकती है, जिस तरह चाँद इस अनंत ब्रह्मांड के गहरे कालेपन में एक प्रकाश भर देता है (कुछ समय के लिए ही सही), वैसे ही चेहरे की मुस्कान भी किसी की आत्मा के खालीपन में कुछ उजाला भर सकती है। मुस्कुराइए ताकि आप इस दुनिया के रंगों में अपनी रोशनी मिला सकें। 🌻

एकांत साथ है - राहुल अभुआ

अकेला नहीं हूँ मेरे संग  तुम पर लिखी कविताएँ, कुछ किताबें और मेरा एकांत है। (किताब: मैं शून्य ही सही)

अगर सब तय है तो - हिंदी कविता

  अगर सब तय है तो तय होगा तुम्हारा रोज़ मुझे यूँ छुप छुप कर देखना, तो तय होगा मेरा तुमसे कुछ भी ना कह पाना, तो तय ये भी होगा कि मैं कहूँ या तुम्हारे कहने का इंतज़ार करूँ तय होगा कि हम कहेंगे कि नहीं.. अगर सब तय है तो तय होगा कि इस खामोशी की भी अपनी ही ज़ुबाँ होगी तो तय होगा कि हमारी नज़रों की जुस्तजू शब्दों से भी आगे जाएगी तो तय ये भी होगा कि कुछ पल यूँ ही थमे रहेंगे हमारे बीच बिना कहे, बिना सुने फिर भी सब कह जाएंगे तय होगा कि कभी रात की चुप्पी में हम अपने दिल से वो कहेंगे जो लफ़्ज़ों से नहीं कह पाए तय होगा कि ये कहानी शायद पूरी न भी हो मगर अधूरी रहकर भी ख़ास बन जाएगी… - राहुल अभुआ (11-06-2025) #Poetry #mainshunyahisahi #rahulabhua #kavita #kavitaye #romance #love