Skip to main content

क्या गंभीर को Bi-Polar Disorder है? – लेख

क्या गंभीर को Bi-Polar Disorder है? एक जानकार की मानें तो गंभीर के इस बयान से तो ये ही कहा जायेगा (उनके द्वारा)। सच्चाई क्या है? ‘किसी का भी सच सौ फीसदी सच नहीं होता है’! साथ ही ‘एक इंसान में रहते हैं कई इंसान’, इधर गंभीर अगर धोनी को अपना Best Batting Partner कह रहे हैं और दूसरी चीजों पर धोनी या अन्य किसी खिलाड़ी की आलोचना भी करते हैं तो ये कोई Disorder कैसे हो गया? एक ही इंसान के लिए उसके किसी एक काम पर आपकी राय भिन्न हो सकती है और उसी इंसान की किसी दूसरी बात पर राय भिन्न हो सकती है, बात सिर्फ और सिर्फ LOGIC की है। 
गौर से सोचेंगे तो समझेंगे, अगर Science के चश्मे से देखेंगे तो इस दुनिया में कोई भी इंसान नॉर्मल तो नहीं पायेंगे। इंसानों का एक ढर्रा वो भी है जो इस पृथ्वी को दूसरी दुनिया का नर्क मानता है, एक ढर्रा वो भी है जो इस जीवन को सिर्फ और सिर्फ Simulation Theory पर based मानता है, एक Gallileo भी था जिसने कहा की सूरज पृथ्वी का चक्कर नहीं काट रहा बल्कि पृथ्वी घूम रही है और सूरज के चक्कर लगा रही है, लेकिन उस वक्त मान्यता इसके उलट थी इसलिए Galileo को फांसी की सज़ा सुनाई गई – इन सभी बातों पर गौर करें तो पाएंगे की ये सभी examples जो ऊपर दिए ये सब के सब एक दूसरी धारणा वालों के लिए NORMAL तो कतई नहीं, अब Science के चश्मे से देखेंगे तो ये कोई न कोई Disorder शायद निकल भी जाए क्युकी साइंस में तो ज़्यादा पानी पी लेना, ज़्यादा सोचना, कम बोलना, Limitless दबाए जाने पर गुस्सा कर देना भी एक Disorder होगा। 
दूसरी किसी चीज़ को देखकर ख़ुद से बिना किसी बात के जोड़ लेना और उस तरीके से अपनी ज़िंदगी में हुई चीज़ों को connect कर लेना भी कोई तो Disorder होगा ही।

#ChalteChalte 

#GautamGambhir #MSDhoni #Dhoni #MainShunyaHiSahi #Thinking #Science #Logic 

Comments

Popular posts from this blog

कहीं नहीं जाना है - लेख

  “मैं कहीं नहीं से आया हूँ और मुझे इसके बाद कहीं नहीं जाना है” इस नीले ग्रह पर मेरा, तुम्हारा, सभी का होना एक सच्चाई है या किसी के मन की कल्पना भर, यह खोज का विषय हो सकता है लेकिन इससे पहले हम कहाँ थे या इसके बाद कहाँ होंगे अब यह सवाल excite नहीं करता। दोनों ही सूरतों में इस नीले ग्रह पर (रफ़ी साहब और उनके गीतों के अलावा) दो ही चीज़ें ऐसी हैं जो सुकून देती हैं पहली वो ‘चाँद’, जो कब, कहाँ और कितना दिखाई देगा, इसका अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल है, बिलकुल इस अनंत ब्रह्मांड की तरह और दूसरी आपकी मुस्कान जो शायद सामने वाले को उसकी ज़िंदगी में चल रहे उतार-चढ़ाव को कुछ पलों के लिए भूल जाने में मदद कर सकती है, जिस तरह चाँद इस अनंत ब्रह्मांड के गहरे कालेपन में एक प्रकाश भर देता है (कुछ समय के लिए ही सही), वैसे ही चेहरे की मुस्कान भी किसी की आत्मा के खालीपन में कुछ उजाला भर सकती है। मुस्कुराइए ताकि आप इस दुनिया के रंगों में अपनी रोशनी मिला सकें। 🌻

एकांत साथ है - राहुल अभुआ

अकेला नहीं हूँ मेरे संग  तुम पर लिखी कविताएँ, कुछ किताबें और मेरा एकांत है। (किताब: मैं शून्य ही सही)

अगर सब तय है तो - हिंदी कविता

  अगर सब तय है तो तय होगा तुम्हारा रोज़ मुझे यूँ छुप छुप कर देखना, तो तय होगा मेरा तुमसे कुछ भी ना कह पाना, तो तय ये भी होगा कि मैं कहूँ या तुम्हारे कहने का इंतज़ार करूँ तय होगा कि हम कहेंगे कि नहीं.. अगर सब तय है तो तय होगा कि इस खामोशी की भी अपनी ही ज़ुबाँ होगी तो तय होगा कि हमारी नज़रों की जुस्तजू शब्दों से भी आगे जाएगी तो तय ये भी होगा कि कुछ पल यूँ ही थमे रहेंगे हमारे बीच बिना कहे, बिना सुने फिर भी सब कह जाएंगे तय होगा कि कभी रात की चुप्पी में हम अपने दिल से वो कहेंगे जो लफ़्ज़ों से नहीं कह पाए तय होगा कि ये कहानी शायद पूरी न भी हो मगर अधूरी रहकर भी ख़ास बन जाएगी… - राहुल अभुआ (11-06-2025) #Poetry #mainshunyahisahi #rahulabhua #kavita #kavitaye #romance #love